CG NAGARNAR STEEL PLANT: हॉट मेटल के चपेट में आने से कर्मचारी की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Nagarnar Steel Plant: Employee dies after coming into contact with hot metal

 

 

CG NAGARNAR STEEL PLANT: बस्तर के नगरनार स्थित NMDC स्टील प्लांट में काम करने के दौरान एक कर्मचारी खौलते हुए हॉट मेटल की चपेट में आ गया।

हादसे में वह बुरी तरह झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक देवड़ा इलाके का निवासी बताया जा रहा है।

इस घटना के बाद प्लांट में कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। सवाल उठ रहा है कि हादसे के वक्त कर्मचारी ने निर्धारित सुरक्षा उपकरण पहन रखे थे या नहीं और क्या सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया जा रहा था?

हादसे की परिस्थितियों और इसके पीछे संभावित कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। हालांकि, इस घटना ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की जवाबदेही को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

इतनी गंभीर घटना के बावजूद NMDC प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

फिलहाल मृतक की पहचान, हादसे की पूरी परिस्थितियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। अब देखना होगा कि प्रबंधन इस मामले में क्या आधिकारिक जानकारी देता है और हादसे की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारी तय करने के लिए क्या कदम उठाता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related