CG RTE RULES : RTE के नियमों में बड़ा बदलाव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG RTE Rules: Major change in RTE rules

 

CG RTE RULES : छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने नियमों में बदलाव किया है।

अब स्कूलों से निर्धारित दूरी पर रहने वाले बच्चों के लिए प्रवेश की पात्रता अनिवार्य नहीं होगी, बल्कि उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। यानी आसपास के क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को पहले मौका मिलेगा, लेकिन सीटें खाली रहने पर दूसरे क्षेत्रों के पात्र बच्चों को भी प्रवेश मिल सकेगा।

नए निर्देशों के मुताबिक, कक्षा पहली से पांचवीं तक के लिए स्कूल से शून्य से एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र बच्चों को प्रवेश में पहली प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, कक्षा छठवीं से आठवीं तक के लिए शून्य से तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी।

स्कूल शिक्षा विभाग ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सुझावों और सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह व्यवस्था लागू की है।

इस संबंध में सचिव स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related