BILASPUR SAMOSA CONTROVERSY: खराब समोसा को लेकर पूर्व पार्षद के बेटे ने की युवक से मारपीट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR SAMOSA CONTROVERSY: leader’s son assaults youth over a bad samosa!

 

 

BILASPUR SAMOSA CONTROVERSY: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में खराब समोसा परोसने को लेकर होटल संचालक ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी।

मामले में पुलिस ने होटल संचालक प्रकाश देवांगन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि विवाद सत्यम स्वीट्स में परोसे गए समोसे की गुणवत्ता को लेकर युवक ने आपत्ति जताई तो होटल संचालक और युवक के बीच विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद होटल संचालक प्रकाश देवांगन ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट की।

प्रकाश देवांगन को लेकर बताया जा रहा है कि वह पूर्व पार्षद शिव देवांगन के बेटे हैं। घटना के बाद मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आ गया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर होटल संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related