BIG BREAKING : NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING : Dharmendra Pradhan resigns amid NEET controversy!

रायपुर डेस्क। NEET-UG विवाद के बीच बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों को लेकर देशभर में जारी विवाद और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने यह बड़ा फैसला लिया।

COMMONWEALTH GAMES 2026 : गरीबी, पोलियो और आर्थिक तंगी भी नहीं रोक पाई झंडू कुमार की उड़ान

इस्तीफे के ऐलान के साथ धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने चार दशक से ज्यादा समय छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा सुधार के लिए काम किया है। उन्होंने लिखा कि मजबूत और समावेशी शिक्षा व्यवस्था ही देश के विकास की नींव है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायत सामने आते ही सरकार ने CBI जांच शुरू कराई, परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया और अगले साल से NEET को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित करने की घोषणा की।

CHHATTISGARH : आनंद अग्रवाल हत्याकांड में SC का बड़ा फैसला!

उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं ने उन्हें बेहद व्यथित किया है। यह उनके व्यक्तिगत सम्मान का नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य का सवाल है। वह नहीं चाहते कि छात्रों का भविष्य कानूनी विवाद और राजनीतिक टकराव में उलझे। इसी वजह से उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया।

इस्तीफे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल देश का अगला शिक्षा मंत्री कौन होगा?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related