RAHUL GANDHI STATEMENT : राहुल गांधी का दावा – पिता की सुरक्षा से हुआ था खिलवाड़!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAHUL GANDHI STATEMENT : Rahul Gandhi claims – father’s security was compromised!

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को लेकर राहुल गांधी के एक नए बयान ने सियासी और राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है। राहुल ने दावा किया है कि उनके पिता की सुरक्षा जानबूझकर कमजोर की गई थी और ऐसा माहौल बनाया गया, जिससे उनकी हत्या हो सके।

यह बात राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ एक खास बातचीत में कही। यह चर्चा सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर हुई। किताब का विमोचन 16 नवंबर को दिल्ली में हुआ था।

मां को पहले ही दी थी चेतावनी

राहुल ने बताया कि उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी को चेताया था कि अगर राजीव गांधी की सुरक्षा ठीक नहीं की गई तो उन्हें जल्द ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल होना पड़ सकता है।

सोनिया गांधी ने बताया कि बिहार दौरे के बाद राहुल ने यह आशंका जताई थी। उस दौरान राजीव गांधी विपक्ष के नेता थे और खुली जीप में रैली कर रहे थे। राहुल ने उस दौरे को सुरक्षा को लेकर अपनी आखिरी चेतावनी बताया।

1991 में हुई थी राजीव गांधी की हत्या

राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी। इससे पहले वे कई बार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जता चुके थे।

बातचीत में सोनिया गांधी ने 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के फैसले का भी जिक्र किया। राहुल ने कहा कि उस समय मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बनने के योग्य थे।

राहुल के इस दावे ने एक बार फिर राजीव गांधी की सुरक्षा व्यवस्था और उनकी हत्या से पहले के हालात पर बहस छेड़ दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related