VAIBHAV SURYAVANSHI : 28 गेंदों में शतक, वैभव ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VAIBHAV SURYAVANSHI : Century in 28 balls, Vaibhav broke the world record!

दोहा। भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में ऐसा धमाका किया कि क्रिकेट जगत का रिकॉर्ड बदल गया। इंडिया ए और यूएई ए के मुकाबले में वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक ठोककर लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

16 छक्के जड़कर मचाया तहलका

250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे वैभव ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने इबरार अहमद के ओवर में छक्का और लगातार दो चौके लगाकर अपना शतक पूरा किया। 28 गेंदों में शतक तक पहुंचने के दौरान उनके बल्ले से 16 छक्के निकले।

इससे पहले सबसे तेज लिस्ट-A शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था। उन्होंने 2023-24 में तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक लगाया था। वैभव ने एक गेंद कम खेलकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।

7 ओवर में 134 रन

यूएई ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 249 रन बनाए थे। हरप्रीत भाटिया ने 130 रन की पारी खेली, जबकि भारत की ओर से अरशद खान ने चार विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए खबर लिखे जाने तक इंडिया ए ने 6.5 ओवर में दो विकेट पर 134 रन बना लिए थे। वैभव की तूफानी पारी ने मुकाबले का रोमांच बढ़ा दिया था। भारतीय टीम की नजर जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने पर थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related