RAIPUR ACCIDENT NEWS: Speeding car hits people!
RAIPUR ACCIDENT NEWS: राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार एक महिला चला रही थी।
सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, कार ने फ्लाईओवर पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।
