CG WOMEN’S RESERVATION: 45 seats could be reserved for women!
CG WOMEN’S RESERVATION: छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित परिसीमन के तहत विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने पर मौजूदा 90 सीटें बढ़कर 135 हो सकती हैं।
ऐसे में प्रदेश में 45 नए विधानसभा क्षेत्र बनने की संभावना है। वहीं, यदि एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान लागू होता है, तो 135 सदस्यीय विधानसभा में 45 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं।
ऐसा होने पर प्रदेश में 45 नए विधानसभा क्षेत्र बन सकते हैं। इससे राज्य का राजनीतिक नक्शा बदलने के साथ ही मौजूदा विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों और नए उम्मीदवारों की संभावनाओं पर भी असर पड़ेगा।
फिलहाल छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 19 बताई गई है। प्रस्तावित बदलाव लागू होने पर महिला उम्मीदवारों के लिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व के नए अवसर बन सकते हैं।
