CG Crime News: Three juvenile delinquents escape from the safety center!
CG CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर से तीन अपचारी बालकों के फरार होने की घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
वही फरार बालकों की तलाश के लिए पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, चोरी के मामले में निरुद्ध तीन अपचारी बालक प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर में रह रहे थे। देर रात उन्होंने सेंटर के रोशनदान की ग्रिल तोड़कर वहां से फरार होने में सफलता हासिल कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरार बालकों की तलाश शुरू कर दी। आसपास के क्षेत्रों में पुलिस टीमों को अलर्ट कर सघन खोजबीन की जा रही है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बाल संप्रेषण गृह से 13 अपचारी बालकों के फरार होने का मामला भी सामने आया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार अपचारी बालकों की तलाश जारी है।
