Home chhattisagrh CM SAI STATEMENT : छत्तीसगढ़ में लागू होगा UCC ! सीएम ने...

CM SAI STATEMENT : छत्तीसगढ़ में लागू होगा UCC ! सीएम ने कांग्रेस के धरने पर क्या कहा …

0
6
RADA Auto Expo Portal

CM SAI STATEMENT : UCC will be implemented in Chhattisgarh! What did the CM say about the Congress protest…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को कर्नाटक रवाना होने से पहले UCC, पेपर लीक और कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरने को लेकर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता यानी UCC जल्द लागू हो सकती है।

RAIPUR CONGRESS PROTEST : 17  घंटे से थाने के बाहर धरना, बैज बोले- FIR होने तक नहीं हटेंगे

पेपर लीक मामले पर CM साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सख्त रुख का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और उन्हें सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

वहीं रायपुर में कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

CHHATTISGARH : विरोध के बाद BA-LLB री-एग्जाम नोटिफिकेशन रद्द

मुख्यमंत्री साय कर्नाटक के सत्य साईं ग्राम में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं।

 

 

RADA Auto Expo Portal

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here