GOLD SILVER PRICE TODAY : सोने-चांदी में फिर लौटी तेजी, आज क्या है भाव?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GOLD SILVER PRICE TODAY : Gold and silver prices rise again, what is the price today?

रायपुर। पिछले कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार, 17 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया। हालांकि, डॉलर की मजबूती और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच निवेशकों की नजर बाजार के अगले रुख पर टिकी है।

आज सोने-चांदी का भाव

Bullion.co.in के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत 1,35,130 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,23,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी का भाव 1,68,730 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

सोमवार को आई थी बड़ी गिरावट

इससे पहले सोमवार, 16 नवंबर को MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1.6 प्रतिशत गिरकर 1,34,539 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी के वायदा भाव में 3.2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई और यह 1,67,863 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

अब किस बात पर टिकी बाजार की नजर?

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड बढ़ने से सोने-चांदी पर दबाव बना था। अब निवेशकों की नजर दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसले पर है। फेड की मौद्रिक नीति को लेकर मिलने वाले संकेत आने वाले दिनों में कीमती धातुओं की चाल तय कर सकते हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related