CG CRIME: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: Teacher arrested on charges of molesting a female student

 

CG CRIME: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक प्राथमिक शाला के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने मामले में घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद बच्ची के व्यवहार में आए बदलाव और स्कूल जाने से लगातार इनकार करने पर परिजनों ने उससे वजह जानने की कोशिश की। इस दौरान बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

उसने बताया कि स्कूल में शिक्षक उसे कमरे में ले गया था और वहां उसके साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की गई।

बच्ची की आपबीती सामने आने के बाद परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलते ही घरघोड़ा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और उनकी निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। नाबालिग पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related