BREAKING NEWS : प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING NEWS : Prahlad Joshi given additional charge of Education Ministry

रायपुर डेस्क। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथों में आ गई है। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने की मंजूरी दे दी है।

PRADHAN RESIGNATION : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM साय का बड़ा बयान

राष्ट्रपति भवन की अधिसूचना के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। प्रह्लाद जोशी अपने मौजूदा मंत्रालयों के साथ अब शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज था। पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन जंतर-मंतर तक पहुंचा और विपक्ष ने भी सरकार पर सवाल उठाए।

आंदोलन के बीच सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन से जुड़े और भूख हड़ताल की। बाद में CJP के प्रदर्शन और विपक्ष के दबाव के बीच मामला और गरमा गया।

CG LIQUOR SCAM : जेल गए कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल

आखिरकार 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा भेज दिया। उनके इस्तीफे के बाद अब प्रह्लाद जोशी के सामने सबसे बड़ी चुनौती छात्रों का भरोसा बहाल करना और परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाना होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related