PRADHAN RESIGNATION : CM Sai’s big statement on Dharmendra Pradhan’s resignation
रायपुर डेस्क। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया सामने आई है। CM साय ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने सार्वजनिक जीवन में हर जिम्मेदारी को निष्ठा, ईमानदारी और पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाया है। उनकी कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण प्रेरणादायक रहा है।
CHHATTISGARH : इस्तीफा वापस लीजिए धर्मेंद्र प्रधान – गजेंद्र यादव
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान केंद्रीय मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खासकर शिक्षा मंत्री के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और तकनीकी व उच्च शिक्षा के विस्तार में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।
माननीय श्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक दायित्व का निर्वहन सदैव निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ किया है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने विकसित भारत के संकल्प… https://t.co/zKnpivWVgR
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 25, 2026
CM साय ने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पद से इस्तीफा देना सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
