SAI Cabinet Meeting: Several key decisions likely to be approved!
SAI CABINET MEETING: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सरकार से जुड़े कई अहम मुद्दों और प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की बैठक रविवार को दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में होगी। बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्य शामिल होंगे।
सरकार की ओर से महत्वपूर्ण नीतिगत और प्रशासनिक फैसलों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।
