NITIN NABIN ON RAHUL GANDHI: राहुल गांधी घुसपैठियों की लड़ाई लड़ रहे हैं! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NITIN NABIN ON RAHUL GANDHI: Rahul Gandhi is fighting the battle for infiltrators!

 

 

 

NITIN NABIN ON RAHUL GANDHI: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी घुसपैठियों की लड़ाई लड़ रहे हैं.

 

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आज जिस तरह दिल्ली में कुछ असामाजिक तत्वों को लेकर अराजकता फैलाने का काम किया जा रहा है, मैं नेता प्रतिपक्ष से कहना चाहता हूं कि जिन घुसपैठियों को हक दिलाने की बात आप कर रहे हैं, उन्हें भारत की जनता कभी हक नहीं मिलने देगी.”

 

उन्होंने कहा, “आप किसकी चिंता कर रहे हैं और किसकी लड़ाई लड़ रहे हैं? यदि एसआईआर की वजह से घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से कटते हैं और इसके लिए आप देश के लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं, तो कहीं न कहीं सवाल आप पर भी उठता है.”

 

नितिन नबीन ने कहा, “मैं कह सकता हूं कि इस अराजकतावादी मानसिकता और सोच का भारत की जनता करारा जवाब देगी.”

 

उधर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related