Deputy CM Arun Sao: Inspected sanitation arrangements on a scooter; expressed displeasure upon seeing garbage.
DEPUTY CM ARUN SAO: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव गुरुवार सुबह अचानक अंबिकापुर शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने हेलमेट लगाकर खुद स्कूटी चलाते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महापौर मंजूषा भगत, सभापति समेत नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम सत्तिपारा इलाके में पहुंचे। यहां जगह-जगह कचरे के ढेर और तालाब में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था की जानकारी ली।
डिप्टी सीएम अरुण साव का यह औचक निरीक्षण शहर की सफाई व्यवस्था की जमीनी स्थिति देखने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सत्तिपारा में कचरे और तालाब की गंदगी सामने आने के बाद सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी भी सवालों के घेरे में है।
