CG NEWS: आकांक्षा टोप्पो की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज, हुई जेल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Court rejects Akanksha Toppo’s bail plea; she is sent to jail!

 

 

CG NEWS: अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को बुधवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट में पेशी के बाद अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया। आकांक्षा के खिलाफ सरगुजा के अलग-अलग थानों में पहले से 7 अपराध दर्ज हैं। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 111 भी जोड़ी है।

मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो  पर बलात्कार पीड़िता की पहचान और निजी जानकारी सार्वजनिक करने के साथ उससे जुड़ी सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप है।

गंगापुर निवासी शैलेन्द्र शर्मा की शिकायत पर 4 अक्टूबर की रात पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो, होली क्रॉस कॉलेज के लेक्चरर अकील अहमद अंसारी समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

शिकायत में आरोप है कि पीड़िता की निजी जानकारी सार्वजनिक की गई और इंटरव्यू के दौरान आपत्तिजनक सवाल पूछकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

पुलिस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ इससे पहले सीतापुर थाने में भी एक अलग मामला दर्ज हो चुका है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और अदालत की प्रक्रिया के आधार पर होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related