RAIPUR: Stray bull tosses elderly man and child to the ground!
RAIPUR: रायपुर के डीडी नगर इलाके में एक आक्रामक आवारा सांड ने जमकर उत्पात मचाया हैं । अलग-अलग जगहों पर सांड ने करीब 15 लोगों को अपना निशाना बनाया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
सांड ने एक बुजुर्ग पर अचानक हमला कर दिया जिसका का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की गोद में बच्चा भी था। अचानक हुए हमले में बुजुर्ग अपना संतुलन नहीं संभाल सके और घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
एक के बाद एक हमलों की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर निकलने वाले लोगों में सांड को लेकर डर का माहौल बन गया। खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोग चिंतित नजर आए। लोगों ने घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी, जिसके बाद सांड को पकड़ने के लिए टीम मौके पर पहुंची।
