AGNIVEER NEWS: Government grants a two-year extension for Diwali!
AGNIVEER NEWS: केंद्र सरकार ने चार साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों में से 75 प्रतिशत को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने की मंजूरी दी है।
इस फैसले के बाद अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में अपनी सेवा जारी रखने का एक और अवसर मिलेगा। साथ ही, अतिरिक्त कार्यकाल के दौरान उन्हें पहले से अधिक वेतन भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया कि अग्निवीरों का पहला बैच चार साल का कार्यकाल पूरा करने के करीब है। पिछले चार वर्षों के दौरान उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया है। इसके आधार पर सेना को अग्निवीरों के कामकाज को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
नई व्यवस्था के तहत चार साल की सेवा पूरी करने वाले उन 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा अवसर दिया जाएगा, जिन्हें पहले नियमित सेना में शामिल नहीं किया जाना था।
अब अग्निवीरों को कुल छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा। वहीं, पहले की व्यवस्था के तहत 25 फीसदी अग्निवीरों को मेरिट और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर नियमित कैडर में शामिल किया जाता है।
CDS के मुताबिक, अतिरिक्त दो साल की सेवा पूरी करने के बाद सेना में बने रहने के इच्छुक अग्निवीरों को नियमित सशस्त्र बलों में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए वस्तुनिष्ठ चयन मानदंड और प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा।
इसके अलावा, सेवा विस्तार पाने वाले अग्निवीरों को पहले की तुलना में बढ़ा हुआ वेतन भी मिलेगा।


