CHHATTISGARH : पालने से उठा ले गया बंदर!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Monkey took away from the cradle!

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक जंगली बंदर ने घर में सो रही 5 महीने की मासूम बच्ची को पालने से उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। परिजनों ने शोर मचाया और बंदर का पीछा किया, तब वह बच्ची को ड्रम में छोड़कर भाग गया। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

यह घटना लखनपुर ब्लॉक के रजपुरी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, 31 जुलाई की शाम जंगल से एक जंगली बंदर गांव में घुस आया और कई घरों के आसपास उत्पात मचाने लगा। लोग डरकर अपने-अपने घरों में छिप गए।

CG PROMOTION BREAKING : वरिष्ठ IFS अधिकारी ओपी यादव को मिला प्रमोशन

इसी दौरान बंदर सुदर्शन प्रजापति के घर में घुस गया। परिवार के लोग खुद को बचाने के लिए कमरे में चले गए, लेकिन पालने में सो रही 5 महीने की त्रिशिका प्रजापति को नहीं उठा सके। बंदर बच्ची के पास पहुंचा, उसे उठाया और पानी से भरे ड्रम की तरफ ले गया।

परिजनों ने जब बंदर को बच्ची के साथ देखा तो उसके पीछे दौड़े। घबराकर बंदर बच्ची को ड्रम में छोड़कर भाग गया। परिवार ने तुरंत मासूम को बाहर निकाला और लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

AYODHYA MEDICAL COLLEGE : मेडिकल कॉलेज में मिला ‘बम प्लान’!

डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने पर बच्ची की हालत बेहद गंभीर थी। उसके नाक और मुंह में पानी भर गया था। मेडिकल टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया और फिलहाल बच्ची NICU में भर्ती है। राहत की बात यह है कि अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है और जंगली बंदर को पकड़ने की मांग की है, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related