DRDO MISSILE PRALAY: Test of ‘Pralay’ ballistic missile successful
DRDO MISSILE PRALAY: DRDO ने 5 नवंबर को ओडिशा तट के पास डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
इस मिसाइल को सुबह लगभग 11:10 बजे लॉन्च किया गया। मंत्रालय के अनुसार, परीक्षण के सभी लक्ष्य पूरे हो गए हैं। इसकी पुष्टि चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज के उपकरणों से मिले डेटा से हुई है।
हैदराबाद स्थित DRDO की रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) ने DRDO की दूसरी प्रयोगशालाओं के साथ मिलकर इस मिसाइल को स्वदेशी तकनीक से बनाया है। इसके निर्माण में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने भी अहम भूमिका निभाई है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी X पर लिखा है कि DRDO ने आज 1110 बजे ओडिशा के तट पर स्वदेशी रूप से विकसित ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया।
यह परीक्षण ‘यूज़र इवैल्यूएशन ट्रायल’ (उपयोगकर्ता मूल्यांकन परीक्षण) के हिस्से के रूप में किया गया था। विभिन्न रेंज उपकरणों से प्राप्त डेटा के अनुसार, इसने सभी निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया।
यह सफल परीक्षण भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।


