MP Rajya Sabha Election: Hardeep Puri elected to Rajya Sabha!
MP RAJYA SABHA ELECTION: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो गए हैं.
निर्वाचन अधिकारी ने हरदीप सिंह पुरी की अनुपस्थिति में प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा है.
हरदीप सिंह पुरी के नाम की घोषणा के पहले कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी और एक और निर्दलीय प्रत्याशी कांते सायन्ना के नामांकन निरस्त हो चुके हैं.
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और दो अन्य निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. इसमें से एक निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी को कांग्रेस पार्टी ने अपना समर्थन दे दिया था.
हालांकि 3 नवंबर को दोनों निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने के बाद हरदीप सिंह पुरी की जीत तय ही हो गई थी.
राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने कई आपत्तियां जताई थी. इन आपत्तियों में पत्नी का नाम न होना, संपत्ति का ब्यौरा भारतीय रुपये में नहीं बल्कि अमेरिकी डॉलर और स्विस फ्रैंक देने के साथ ही नोटरी प्रक्रिया की वैधानिकता को लेकर कई सवाल उठाए थे.
वहीं कांग्रेस के इन सभी आरोपों को खरिज करते हुए निर्वाचन अधिकारी ने हरदीप सिंह पुरी का नामांकन मान्य और वैध पाया. आज निर्वाचन अधिकारी ने हरदीप सिंह पुरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया.


