CG TEACHER RECRUITMENT: अभ्यर्थियों ने किया शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG TEACHER RECRUITMENT: Candidates lay siege to Education Minister Gajendra Yadav’s residence

 

CG TEACHER RECRUITMENT: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लंबे समय से रुकी नियुक्ति को लेकर आज डीएड अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे। वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

इस बार अभ्यर्थी के साथ उनके परिवार के लोग और रिश्तेदार भी मौजूद हैं। कड़ाके की धूप और त्योहारों के बाद भी उनका हौसला कम नहीं हुआ है। नया रायपुर स्थित मंत्री आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे कानून के दायरे में रहकर मांग कर रहे हैं। वे हाईकोर्ट (HC) और सुप्रीम कोर्ट (SC) के आदेशों का पालन कर रहे हैं। अदालत के फैसलों के आधार पर 2300 पदों पर भर्ती होनी चाहिए। अभ्यर्थियों ने सरकार के रोजगार और महिला सशक्तिकरण के दावों पर भी सवाल उठाए हैं।

अभ्यर्थियों ने साफ कर दिया है कि वे अब पीछे नहीं हटेंगे। जब तक शिक्षा मंत्री खुद आकर बात नहीं करते, वे वहीं डटे रहेंगे। उन्हें अब केवल कोरा आश्वासन नहीं चाहिए। वे सरकार से नियुक्ति की अंतिम तारीख घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related