BILASPUR POLICE: TI Pradeep Arya moved to police lines; order issued
BILASPUR POLICE: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में TI प्रदीप आर्य को लाइन अटैच कर दिया गया है।
इस संबंध में SSP रजनेश सिंह ने आदेश जारी किया है। आदेश में कार्रवाई के पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है।
गौरतलब है कि बीते दिनों TI प्रदीप आर्य ने कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इस घटनाक्रम के बाद अब TI को लाइन अटैच किए जाने की खबर चर्चा में है। हालांकि, आदेश में FIR दर्ज करने की कार्रवाई को लाइन अटैच किए जाने का कारण नहीं बताया गया है।



