CG NEWS: विभाग में मिठाई के डिब्बे की जगह बांटी शराब की बोतलें! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Bottles of liquor distributed instead of boxes of sweets in the department!

 

 

CG NEWS: जिला मुख्यालय कांकेर स्थित विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता की कार्यालय में मिठाई के डिब्बे की जगह शराब की बोतल बांटने के मामले का खुलासा कांग्रेस ने किया है, जिसके बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि विद्युत विभाग में त्यौहार के अवसर पर अधिकारियों को उपहार के तौर पर मिठाई की डब्बे की जगह शराब की बोतल दी जा रही है।

यह विभाग में चल रही अनियमितता और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है। कांग्रेस ने इसकी शिकायत प्रशासन से भी करने की बात कही है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यपालिका अभियंता को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना लेकर पहुंची।

इसके बाद विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस ने मौके से शराब की बोतलों को जांच के लिए जब्त कर लिया है।

विद्युत विभाग के अधिकारी का कहना है कि कार्यालय में शराब की बोतलें कहां से आई इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है। उन्हें पुलिस अपनी गाड़ी में लेकर थाना पहुंची और गाड़ी में लाने के दौरान उनके साथ अभद्रता की गई, यह अशोभनीय है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related