RAJASTHAN BLAST: पटाखों के गोदाम में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAJASTHAN BLAST: Massive explosion at a firecracker warehouse; two people killed

 

 

RAJASTHAN BLAST: राजस्थान के नागौर में गुरुवार को पटाखों के एक गोदाम में जोरदार धमाका होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतकों के शरीर के कुछ हिस्से आसपास के घरों तक जा गिरे। धमाके से नजदीक के कई मकानों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है।

घायल को नागौर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और 108 एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। धमाके के बाद गोदाम में आग लग गई थी।

दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने घटनास्थल से शवों के अवशेष एकत्र कर उन्हें मॉर्चरी भेजा।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान मोहम्मद आमिर और मुजीब के रूप में हुई है। दोनों आपस में बहनोई और साले थे। गोदाम में मौजूद तीसरा व्यक्ति घायल हुआ है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बारूद में आग लगने से विस्फोट हुआ। पुलिस का कहना है कि गोदाम का लाइसेंस था और संचालकों के पास जरूरी दस्तावेज भी मौजूद थे।

अधिकारियों के अनुसार, धमाके के सटीक कारण और नुकसान का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related