ASIAN GAMES CHAMPIONSHIP 2026: India defeats Japan to win the title for the sixth time!
ASIAN GAMES CHAMPIONSHIP 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले मेंजापान को 4-1 से करारी शिकस्त दी।
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने छठी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने का गौरव हासिल किया। मुकाबले में एक समय भारतीय टीम 0-1 से पिछड़ रही थी, लेकिन दूसरे हाफ में खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए जापान के खिलाफ लगातार चार गोल दागे।
भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। 41वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने शानदार मैदानी गोल करते हुए भारत को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इस गोल के बाद मुकाबला और रोमांचक हो गया।
चौथे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। 47वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गोल करके भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई।
इसके बाद 52वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल दागते हुए भारत की बढ़त 3-1 कर दी। महज डेढ़ मिनट बाद 53वें मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने एक और गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया।
आखिरी मिनटों में जापान ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उसे कोई और गोल नहीं करने दिया। मुकाबले के अंतिम क्षणों में भारत को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला। आखिरकार भारत ने 4-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।


