AYODHYA MEDICAL COLLEGE : मेडिकल कॉलेज में मिला ‘बम प्लान’!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AYODHYA MEDICAL COLLEGE : ‘Bomb plan’ found in medical college!

रायपुर डेस्क। उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग की एक दराज से कथित तौर पर बम बनाने की विधि और लेआउट से जुड़ा संदिग्ध दस्तावेज मिलने के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।

शनिवार सुबह एक्स-रे विभाग के इंचार्ज जब अपनी ड्यूटी पर पहुंचे और दराज खोली, तो अंदर रखा संदिग्ध दस्तावेज देखकर तुरंत कॉलेज प्रशासन को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने बिना देरी किए पुलिस को बुला लिया।

CG VIRAL VIDEO : बच्चे स्कूल में भटकते रहे, ऑफिस में जाम छलकाते मिले दो शिक्षक

शुरुआती जांच में पता चला कि शुक्रवार रात एक्स-रे रूम में फर्स्ट ईयर के एक छात्र सरफराज की ड्यूटी थी। पुलिस को आशंका है कि दस्तावेज उसी दौरान तैयार किया गया हो सकता है या फिर वह इस मामले से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

मामले में पुलिस ने सरफराज समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि रात की ड्यूटी के समय दो अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उनकी भूमिका क्या थी और क्या उन्हें इस दस्तावेज की जानकारी थी।

कॉलेज के सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि संदिग्ध कागज मिलने के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दे दी गई थी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन जांच में पूरा सहयोग कर रहा है और आगे की कार्रवाई पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर होगी।

फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि मामला किसी बड़ी साजिश से जुड़ा है या फिर किसी की शरारत है। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा शुरू कर दी गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related