Durg General Alpha Protest: 400 students staged a 12-hour road blockade; protest ended after talks with the minister.
DURG GEN ALPHA PROTEST: दुर्ग के पेंड्रावन के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की कमी से परेशान 9वीं से 12वीं तक के करीब 400 छात्र-छात्राएं दोपहर में खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्काजाम किया।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से बात की, लेकिन छात्र मांग पूरी होने तक प्रदर्शन खत्म करने के लिए तैयार नहीं थे। आखिरकार रात करीब 12 बजे मंत्री से फोन पर बातचीत के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।
छात्रों के अनुसार स्कूल में करीब 400 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन पढ़ाने के लिए सिर्फ 3 शिक्षक हैं। छात्रों का कहना है कि स्कूल में कम से कम 17 शिक्षक होने चाहिए।
शिक्षक कम होने से आर्ट्स और कॉमर्स के छात्रों को ज्यादा परेशानी हो रही है। कई विषयों की पढ़ाई ठीक से नहीं हो पा रही है।
छात्रों का कहना था कि वे सड़क पर बैठकर प्रदर्शन नहीं करना चाहते, लेकिन पढ़ाई प्रभावित होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उनका कहना था कि पर्याप्त शिक्षक मिलते ही वे वापस स्कूल में पढ़ाई शुरू कर देंगे।
प्रदर्शन के बाद स्कूल में 4 नए शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। अब स्कूल में कुल 7 शिक्षक होंगे। साथ ही नया प्राचार्य भी भेजा गया है और पुराने प्राचार्य को हटा दिया गया है। स्कूल में चल रही ओपन स्कूल व्यवस्था को अगले सत्र से बंद करने की बात भी कही गई है।
