CSPDCL News: Electricity consumers must complete eKYC!
CSPDCL NEWS: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को 1 सितंबर से बिजली कनेक्शनों की eKYC करानी होगी।
यह नियम सभी तरह के बिजली कनेक्शनों पर लागू होगा। इसमें घरेलू, गैर-घरेलू, कृषि, औद्योगिक, सड़क बत्ती और नलजल कनेक्शन शामिल हैं।
बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से कहा है कि eKYC कराने से पहले वे अपने बिजली बिल और आधार कार्ड में दर्ज नाम जरूर जांच लें। अगर दोनों जगह नाम अलग है तो पहले बिजली रिकॉर्ड में नाम सही कराना होगा।
इसके लिए संबंधित बिजली कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है।
उपभोक्ता ‘मोर बिजली’ ऐप से घर बैठे eKYC कर सकेंगे। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।
उपभोक्ता ‘मोर बिजली’ ऐप से आसानी से eKYC कर सकते हैं। जिन लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी होगी, वे बिजली कार्यालय में जाकर मदद ले सकते हैं। eKYC से पहले सबसे जरूरी है कि आधार कार्ड और बिजली रिकॉर्ड में नाम एक जैसा हो।
