CG VIRAL VIDEO : बच्चे स्कूल में भटकते रहे, ऑफिस में जाम छलकाते मिले दो शिक्षक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : Children wandered the school grounds, two teachers were found drinking in the office.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाय दो शिक्षक कथित तौर पर स्कूल कार्यालय में शराब पीते और चखना खाते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामला मैनपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दो शिक्षक कथित रूप से स्कूल ऑफिस के अंदर बैठकर शराब पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि बाहर स्कूल परिसर में छात्र-छात्राएं बिना पढ़ाई के मौजूद थे।

GARE PELMA COAL MINE : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पहले जनसुनवाई फिर मंजूरी!

जानकारी के मुताबिक, उस दिन स्कूल के तीन शिक्षक अवकाश पर थे। वहीं मौजूद दो शिक्षकों पर आरोप है कि उन्होंने बच्चों को पढ़ाने के बजाय कार्यालय को ही महफिल बना लिया। इतना ही नहीं, दोनों कथित तौर पर तय ड्रेस कोड की जगह टी-शर्ट और कार्गो जींस में भी नजर आए।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे शिक्षकों की पहचान मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान के रूप में बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर स्कूल के समय बच्चों की पढ़ाई छोड़कर यह सब कैसे होता रहा।

अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो मामला सिर्फ अनुशासनहीनता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करेगा। जिस जगह बच्चों को संस्कार, अनुशासन और शिक्षा दी जाती है, वहां इस तरह की कथित हरकत ने लोगों में नाराजगी बढ़ा दी है।

अब सभी की नजर शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर है। देखना होगा कि वायरल वीडियो की जांच के बाद संबंधित शिक्षकों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NEPAL FLOOD: बाढ़ से मची तबाही, सात लोगों की मौत!

NEPAL FLOOD: Devastation caused by floods; seven people dead!   NEPAL...

CHHATTISGARH : स्पेशल एजुकेटर भर्ती में बड़ा सवाल

CHHATTISGARH : Big question in special educator recruitment रायपुर। छत्तीसगढ़...