DIMPLE YADAV: Will give ₹40,000 each to women if the SP government comes to power!
DIMPLE YADAV: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने बुधवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में महिलाओं को समर्पित एक कार्यक्रम के आयोजन में पहुँची ।
पार्टी कार्यालय में अपने संबोधन के दौरान सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ लाई जाएगी। इसके तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके साथ ही 12वीं पास करने वाली छात्राओं को भी लैपटॉप दिया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं। इसके तहत 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को शुरुआती तौर पर सालाना ₹40,000 की आर्थिक सहायता (पेंशन) दी जाएगी।
जिसमें हर वर्ष बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अलावा 16 अगस्त को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उत्तर प्रदेश में राजकीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा तथा गोमती रिवरफ्रंट पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
