RAIPUR AIRPORT PRIVATIZATION : Will the command of Raipur Airport go into the hands of a private company?
रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खबर है। केंद्र सरकार देश के 11 एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में है, जिसमें रायपुर एयरपोर्ट भी शामिल है।
ISLAMABAD HOSPITAL FIRE : PIMS में आग, 15 नवजातों की मौत
एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक इसके लिए टेंडर और बिडिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पूरी प्रक्रिया में करीब दो साल लग सकते हैं। इसके बाद सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी को एयरपोर्ट का संचालन 50 साल के लिए दिया जा सकता है।
यानी 2028 के बाद रायपुर एयरपोर्ट की रोजमर्रा की कमान निजी कंपनी के हाथों में जा सकती है। हालांकि एयरपोर्ट की सुरक्षा CISF और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़ी जिम्मेदारियां सरकारी व्यवस्था में ही रहेंगी।
CG WEATHER ALERT : बारिश अभी नहीं थमेगी! छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे अलर्ट
निजीकरण के बाद एयरपोर्ट पर सुविधाओं के आधुनिकीकरण और रायपुर से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। हालांकि इसका फैसला और वास्तविक बदलाव आगे की प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।
रायपुर एयरपोर्ट के लिए अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स, GMR एयरपोर्ट्स, L&T, GVK और IRB इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी बड़ी कंपनियों के बोली में शामिल होने की चर्चा है।
