CG PATWARI ATTACK: लोहे के पाइप से पटवारी का सिर फोड़ा, युवक फरार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Patwari Attack: Patwari’s head smashed with an iron pipe; youth absconding!

 

 

CG PATWARI ATTACK: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पट्टा संबंधी काम नहीं होने से नाराज एक युवक ने पटवारी पर पाइप से हमला कर दिया।

सचराटोला निवासी प्रकाश पेंद्रो लोहे की पाइप लेकर दानीकुंडी स्थित पटवारी कार्यालय पहुंचा था।  युवक सीधे पटवारी शुद्धु राम कोल के केबिन में पहुंचा और दरवाजा अंदर से बंद कर पटवारी पर पाइप से हमला कर दिया।

हमले में पटवारी के सिर पर गंभीर चोट आई और वह घायल होकर जमीन पर गिर गए। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।

बाहर मौजूद लोगों को जब अंदर हमले की जानकारी हुई तो उन्होंने युवक को रोकने की कोशिश की। लोगों ने खिड़की के रास्ते से युवक को समझाने और रोकने का प्रयास किया।

कुछ देर बाद उसने केबिन का दरवाजा खोला। इसके बाद घायल पटवारी को वहां से बाहर निकाला गया। लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पटवारी का इलाज जारी बताया जा रहा है।

युवक ने पटवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह करीब तीन साल से अपने पट्टा संबंधी काम के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। युवक का आरोप है कि काम के लिए उसने पटवारी को पैसे दिए थे, लेकिन इसके बाद भी उसका काम नहीं हुआ।

हालांकि, युवक की ओर से लगाए गए इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच के बाद ही आरोपों और घटना के पूरे कारण की स्थिति साफ करेगी।

घटना के बाद आरोपी प्रकाश पेंद्रो मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े वीडियो और दूसरे तथ्यों की भी जांच कर सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related