JAMMU & KASHMIR TERROR ATTACK: Bodies of two SPOs recovered in Kishtwar
JAMMU KASHMIR TERROR ATTACK: किश्तवाड़ जिले में गुरुवार तड़के दो लापता स्पेशल पुलिस ऑफिसर के गोलियों से छलनी शव दूरदराज के दच्छन इलाके से बरामद हुए हैं।
दोनों बुधवार से लापता थे। मृतकों की पहचान 57 वर्षीय बाबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार के रूप में हुई है।
अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को दोनों जवान अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की पोस्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे लापता हो गए थे।
दोनों जवानों के शव तो बरामद हो गए हैं, लेकिन उनके सर्विस हथियार नहीं मिले हैं। ऐसे में इस घटना के पीछे आतंकियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। ये जवान जिस इलाके में लापता हुए थे, वह आतंकियों के प्रभाव वाला बताया जाता है।


