BHILAI SUICIDE NEWS: जिंदगी से हारी कानून की छात्रा, लगाई फांसी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHILAI SUICIDE NEWS: Law student loses her battle with life, dies by hanging!

 

 

BHILAI SUICIDE NEWS: छत्तीसगढ़ के भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रेमी द्वारा ब्रेकअप से मानसिक रूप से परेशान कानून (लॉ) की एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतका LLB (कानून) की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि कुछ समय से उसका अपने प्रेमी के साथ विवाद चल रहा था और प्रेमी द्वारा अचानक रिश्ता तोड़ दिए जाने के कारण वह गहरे सदमे और मानसिक तनाव में थी। इसी परेशानी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

तलाशी के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के कारणों की ओर संकेत किया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका के कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाली जा रही है। साथ ही, मृतका के प्रेमी को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन परिस्थितियों और बातों के कारण छात्रा ने यह कदम उठाया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related