CG NEWS: 5 children escape from juvenile observation home
CG NEWS: जगदलपुर शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र के वृंदावन स्थित धनतेरस के दिन बाल संप्रेक्षण गृह से पांच बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, पूजा के दौरान बच्चों ने निर्माणाधीन भवन की खिड़की का ग्रिल तोड़ा और वहां से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही बोधघाट पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस फरार बच्चों की तलाश में जुटी है। वहीं, बच्चों के भागने की परिस्थितियों और संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जांच की जा रही है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चे किस वजह से फरार हुए और सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


