RAIPUR MURDER NEWS: Man murdered in Kamal Vihar!
RAIPUR MURDER NEWS: राजधानी रायपुर के कमल विहार (कौशल्या माता विहार) के सेक्टर-13 में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।मृतक की पहचान निरंजन पाल के रूप में हुई है। वो तेलीबांधा क्षेत्र का रहने वाला था।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी और FSL की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट आज ही परिजनों ने तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई थी। अब उसका शव मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।


