PUNJAB ELECTION 2026 : AAP’s second list released, who got the ticket?
रायपुर डेस्क। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए 31 नामों का ऐलान कर दिया है। इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला विधानसभा सीट से टिकट दिए जाने की हो रही है।

पहली और दूसरी सूची मिलाकर 71 नाम घोषित
दूसरी सूची जारी करने से पहले पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक हुई। इसमें चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद 31 प्रत्याशियों की सूची सामने आई।
इससे पहले AAP ने 31 अक्टूबर को पहली सूची जारी की थी, जिसमें 40 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। अब दूसरी सूची के 31 नामों को मिलाकर पार्टी कुल 71 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
मीत हेयर फिलहाल संगरूर से लोकसभा सांसद हैं। उन्हें बरनाला विधानसभा सीट से मैदान में उतारकर पार्टी ने चुनावी मुकाबले को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है।
चुनाव से पहले AAP ने क्यों बढ़ाई रफ्तार?
पंजाब में अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन AAP ने काफी पहले से उम्मीदवार घोषित करने शुरू कर दिए हैं। माना जा रहा है कि पार्टी इससे प्रचार के लिए ज्यादा समय हासिल करना चाहती है। साथ ही टिकट को लेकर संभावित नाराजगी को भी समय रहते संभालने की कोशिश है।
मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई नेता पहले से पंजाब में प्रचार और चुनावी रणनीति पर काम कर रहे हैं।


