BILASPUR ARPA RIVER : रैंकिंग में नंबर-2, फिर भी बदहाल अरपा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR ARPA RIVER : Number 2 in the ranking, yet Arpa is in bad shape!

बिलासपुर। शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी रैंकिंग मिली है। अरपा रिवर फ्रंट को टाउन श्रेणी में यह उपलब्धि हासिल हुई है। नगर निगम इसे बड़ी सफलता बता रहा है, लेकिन नदी की जमीनी तस्वीर इस सम्मान पर सवाल खड़े कर रही है।

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने के बावजूद अरपा नदी के कई हिस्सों में कचरा जमा है। वहीं, अलग-अलग जगहों पर नालों का गंदा पानी सीधे नदी में मिल रहा है। इससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध जैसी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

अभियान चलते हैं, लेकिन हालात नहीं बदलते!

स्थानीय लोगों का कहना है कि अरपा को साफ और सुंदर बनाने के लिए समय-समय पर योजनाएं और सफाई अभियान चलाए जाते हैं। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आता। लोगों का सवाल है कि जब तक नालों का दूषित पानी नदी में गिरना बंद नहीं होगा, तब तक सफाई का स्थायी असर कैसे दिखेगा?

अब सवाल नगर निगम की जिम्मेदारी और आगे की कार्रवाई को लेकर है। जिस अरपा रिवर फ्रंट को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला है, वहां कचरे और गंदे पानी की समस्या दूर करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं?

क्या शहर की यह उपलब्धि सिर्फ रैंकिंग तक सीमित रहेगी या अरपा की बदहाली भी दूर होगी? फिलहाल नदी की हालत और स्वच्छता के दावों के बीच बड़ा अंतर नजर आ रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related