CG CRIME: कोर्ट में पेश हुआ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, भेजा जेल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: Main accused in Mahadev betting app case, Saurabh Chandrakar, appears in court; sent to jail

 

CG CRIME: आज रायपुर के विशेष सीबीआई कोर्ट में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को  पेश किया गया है।

विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अदालत ने आरोपी सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

8 दिन की CBI कस्टडी खत्म होने के बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया गया था। वहीं, कोर्ट ने ED के नॉन-बेलेबल वारंट वाले आवेदन को खारिज कर दिया।

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में जांच एजेंसियों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सीबीआई ने सिंडिकेट को संरक्षण देने के संदेह में छत्तीसगढ़ के चार पुलिस अधिकारियों और जवानों सहित कुछ बाहरी कारोबारियों को नोटिस भेजकर दिल्ली तलब किया है।

एजेंसी पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध सट्टा कारोबार को किन नेताओं और अफसरों का समर्थन प्राप्त था।

दूसरी ओर दुबई में पकड़े गए सह-आरोपी रवि उप्पल को भारत लाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने 400 पन्नों के दस्तावेज केंद्र सरकार को सौंप दिए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related