DRIVER STRIKE: Drivers across the country are on strike today!
DRIVER STRIKE: ड्राइवरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज देशव्यापी ‘स्टीयरिंग छोड़ो’ हड़ताल का ऐलान किया है।
ड्राइवरों की हड़ताल के चलते परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। खासतौर पर निजी स्कूलों की बसों के संचालन पर इसका असर पड़ सकता है। ऐसे में स्कूली बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ड्राइवर संगठनों की ओर से ड्राइवर आयोग के गठन, ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करने, बीमा और स्वास्थ्य योजना जैसी मांगें उठाई जा रही हैं।
देशव्यापी हड़ताल के चलते छत्तीसगढ़ में भी वाहन चालकों के काम बंद रखने से परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। निजी स्कूलों की बसों के संचालन पर विशेष असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
ड्राइवर संगठनों की मांग है कि उनके लिए अलग से ड्राइवर आयोग बनाया जाए, ताकि उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान करने के लिए एक व्यवस्था तैयार हो सके।
इसके साथ ही ड्राइवर सुरक्षा कानून, पर्याप्त बीमा कवर और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।
फिलहाल इस देशव्यापी हड़ताल के चलते छत्तीसगढ़ में परिवहन सेवाओं पर पड़ने वाले वास्तविक असर और स्कूल बसों के संचालन की स्थिति पर नजर बनी हुई है।


