DURG DISTRICT VOTER LIST : मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं? जरूर जांचें!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DURG DISTRICT VOTER LIST : Is your name on the voter list? Check it out!

दुर्ग। जिले में मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों के तहत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। गुरुवार, 12 नवंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जारी आंकड़ों के मुताबिक, जिले से संबंधित आठ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 12 लाख 63 हजार 157 मतदाता दर्ज हैं।

इनमें 6 लाख 28 हजार 280 पुरुष, 6 लाख 34 हजार 836 महिलाएं और 41 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रों में वैशाली नगर सबसे आगे है, जहां 2 लाख 11 हजार 96 मतदाता हैं। वहीं भिलाई नगर में सबसे कम 1 लाख 28 हजार 42 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

11 दिसंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह के मुताबिक, 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक कार्यालयीन दिनों में सभी मतदान केंद्रों पर दावा-आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

एक जनवरी 2027 तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और नाम या पते में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरना होगा।

घर बैठे भी कर सकते हैं आवेदन

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार के लिए voters.eci.gov.in पोर्टल या Voter Helpline App का इस्तेमाल किया जा सकता है। सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

निर्वाचन कार्यालय ने लोगों से अपील की है कि वे 11 दिसंबर से पहले अपनी और परिवार के सदस्यों की जानकारी जरूर जांच लें।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : MP की अफसर को छत्तीसगढ़ में मिली नई जिम्मेदारी!

CHHATTISGARH : MP officer gets new responsibility in Chhattisgarh! रायपुर।...

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र तय!

CG BREAKING : Winter session of Chhattisgarh Assembly confirmed! रायपुर।...