कांग्रेसी अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस खोजने निकले हैं: केदार गुप्ता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कांग्रेस की पदयात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस कितनी भी यात्रा निकाल ले, अब इसका छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में अंत सुनिश्चित है। कांग्रेस खुद तो चल नहीं पा रही है और देश जोड़ने निकली है।कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व जहां से चला, वहीं आकर रुक गया। कितना हास्यास्पद है कि कांग्रेस नेतृत्व ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को आदेश किया जो उन्होंने मानने से इंकार करते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी को कांग्रेस के अध्यक्ष पद से बड़ा मान लिया। कांग्रेस में राष्ट्रीय नेतृत्व का सम्मान नहीं बचा है।

भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में जो पदयात्रा कर रही है, वह भी भटकाव का शिकार है। अगले साल कांग्रेस को सत्ता से सड़क पर आना ही है, इसके लिए कांग्रेस में चार दिशाओं से महाभारत छिड़ी हुई है। यहां कांग्रेस की पदयात्रा का निहितार्थ सरकार की विफलता और कांग्रेस की कलह से ध्यान हटाने की कोशिश मात्र है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पैदल घूम रहे हैं। लेकिन उनको शक्ल दिखा कर लौटने वाले कांग्रेस नेता हवा में उड़ रहे हैं, भारत जोड़ो के नाम से निकल रही यात्रा कांग्रेस जोड़ो तक भी नहीं पहुंच पा रही है। देश जोड़ने निकले कांग्रेस नेता राजस्थान के चक्कर में रास्ता भूल गए हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विगत दिनों बहुत से कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी । प्रदेश के दूसरे नंबर के मंत्री टी एस सिंहदेव जी की चिट्ठी यह बताने के लिए पर्याप्त है कि कांग्रेस शासन में जनता तो छोड़िए कांग्रेसियों तक को न्याय नहीं मिल रहा है। और आने वाले समय में कांग्रेस लगातार छोड़ने वालों की संख्या बढ़ रही है इससे बेचैन होकर कांग्रेसी अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस खोजने निकले हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : कलेक्टर पर शिकायत, मांगे सबूत!

CHHATTISGARH : Complaint against Collector, evidence demanded! महासमुंद। महासमुंद कलेक्टर...

KANGANA RANAUT : रायपुर पहुंचीं कंगना, मची हलचल!

KANGANA RANAUT : Kangana reaches Raipur, creates a stir! रायपुर।...

CHHATTISGARH : 595 बिल्डरों पर रेरा का डंडा!

CHHATTISGARH : RERA cracks down on 595 builders! रायपुर। छत्तीसगढ़...