CG CRIME: Gas agency supervisor robbed of lakhs; bike-borne suspects caught on CCTV!
CG CRIME: राजधानी रायपुर में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए डंगनिया बाजार के पीछे स्थित शांति विहार इलाके में गैस एजेंसी के एक सुपरवाइजर से करीब 10 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया।
पीड़ित श्रवण साहू एक HP गैस एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि वे अपनी कार से नकदी से भरा बैग लेकर बाहर निकल रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया।
घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध बाइक सवार वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं।
फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा।
लूट की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने इलाके के अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है।
राजधानी में दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की लूट की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त इलाके में इस तरह की वारदात अपराधियों के बढ़ते हौसलों को दर्शाती है।
