CG CRIME: झोलाछाप डॉक्टर ने ली आदिवासी युवक की जान! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: Quack claims the life of a tribal youth!

CG CRIME: धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सांकरा में  34 वर्षीय आदिवासी युवक की कथित झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज और घोर लापरवाही के कारण मौत हो गई।

इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम छा गया है, वहीं ग्रामीणों और सर्व आदिवासी समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।

 तीरथ राम कंवर को बीती 10 मई को तेज बुखार आया था। परिजन उसे इलाज के लिए पास के ही ग्राम भोथीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर में लेकर गए।

मेडिकल स्टोर संचालक (कथित झोलाछाप डॉक्टर) ने बिना किसी पर्याप्त जांच या रिपोर्ट के युवक को वहीं भर्ती कर लिया।

उसे वहीं सलाइन (बोतल), इंजेक्शन और भारी दवाइयां दे दी गईं, जिसके बाद तीरथ राम की तबीयत सुधरने के बजाय लगातार बिगड़ने लगी।

जब मरीज की हालत अत्यंत गंभीर हो गई, तो आरोपी संचालक ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए उसे बिना किसी एम्बुलेंस या लाइफ सपोर्ट सिस्टम के, एक निजी चारपहिया वाहन से नवापारा (राजिम) रेफर कर दिया।

नवापारा पहुँचने पर वहां के डॉक्टरों ने तीरथ राम कंवर को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि अस्पताल लाने से पहले ही युवक दम तोड़ चुका था।

मृतक तीरथ राम अपने वृद्ध माता-पिता का इकलौता बेटा था और पूरे परिवार में अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसकी असामयिक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतक अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी और एक मासूम बेटे को छोड़ गया है, जिनके सामने अब आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन के पास जाएंगे और दोषी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करवाएंगे।

इस घटना के बाद अब यह देखना लाजमी होगा कि स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन इन फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ क्या ठोस और दंडात्मक कार्रवाई करता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...