CGPSC Scam Update: Major action by ED; ADM Chetan arrested.
CGPSC SCAM UPDATE: छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के (ADM) एडिशनल कलेक्टर चेतन को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में CGPSC में हुई कथित गड़बड़ियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान की गई।
गिरफ्तारी के बाद ED ने चेतन को विशेष अदालत में पेश कर 6 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया है। अब ED रिमांड के दौरान उनसे मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ करेगी।
जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि कथित गड़बड़ियों के मामले में चेतन की क्या भूमिका रही और मनी लॉन्ड्रिंग से उनका क्या संबंध है। ED उनसे मामले से जुड़े अन्य लोगों और घटनाओं के बारे में भी सवाल कर सकती है।
