RAIPUR: आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के भव्य शुभारंभ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR: Grand inauguration of Artemis Shanti Hospital; Union Home Minister Amit Shah to be the chief guest

रायपुर : रायपुर के लिए आज का दिन ख़ास है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स का नया अस्पताल, आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल, आज से शहर के लोगों की सेवा के लिए अपने दरवाज़े खोल रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। समारोह 3 बजे पंडरी रोड पर स्थित अस्पताल में होगा।

अब तक रायपुर और छत्तीसगढ़ के कई परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई या हैदराबाद जैसे बड़े शहरों का रुख़ करना पड़ता था — घर से दूर, ज़्यादा ख़र्च और लंबा इंतज़ार। आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल इसी दूरी को कम करने के लिए शुरू किया गया है।

300 बेड वाले इस अस्पताल में प्रमुख विभाग – जैसे कार्डियोलॉजी, न्यूरोसाइंसेज़, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, क्रिटिकल केयर जैसी सुपर-स्पेशियलिटी सेवाएँ, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, जाँच की नई सुविधाएँ और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा मिलेगी। अनुभवी डॉक्टरों और नर्सिंग टीम की कोशिश यही रहेगी कि हर मरीज़ को अच्छा इलाज भी मिले और अपनापन भी।

उद्घाटन में जनप्रतिनिधि, शहर के जाने-माने डॉक्टर और रायपुर के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे।

आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के बारे में

गुरुग्राम स्थित आर्टेमिस हॉस्पिटल्स देश के जाने-माने मल्टी-सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक है, जिसे JCI और NABH की मान्यता मिली है। मरीज़ की देखभाल को हमेशा सबसे आगे रखने वाला आर्टेमिस समूह अब आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के ज़रिए छत्तीसगढ़ के लोगों के और करीब आ रहा है

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related