KANGANA RANAUT : Kangana reaches Raipur, creates a stir!
रायपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत के रायपुर पहुंचते ही शहर का माहौल हाई-प्रोफाइल हो गया। अपनी नई फिल्म भारत भाग्य विधाता की पहली स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने कंगना राजधानी पहुंचीं, जहां एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट पर विधायक अनुज शर्मा, महापौर मीनल चौबे समेत बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कंगना के स्वागत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
AMIT JOGI BAKRI ED POSTER: अमित जोगी की बड़ी मुश्किलें, BJP ने थाने में दर्ज कराई शिकायत!
जोरा स्थित मॉल में फिल्म की पहली स्क्रीनिंग आयोजित की गई है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
AMIT JOGI BAKRI ED POSTER: अमित जोगी की बड़ी मुश्किलें, BJP ने थाने में दर्ज कराई शिकायत!
भारत भाग्य विधाता 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के बाद स्वास्थ्यकर्मियों, सुरक्षा बलों और आपदा प्रबंधन से जुड़े उन गुमनाम नायकों की कहानी दिखाती है, जिन्होंने संकट के समय देश के लिए अहम भूमिका निभाई थी।
कंगना की मौजूदगी और फिल्म की खास थीम के चलते यह आयोजन रायपुर में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

